हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पीलिया के मामले आने से भय का माहौल, अबतक 17 मामले आए
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पीलिया के मामले आने से भय का माहौल, अबतक 17 मामले आए
मंडी (हिप्र), 22 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर नगर परिषद के वार्ड संख्या-2 से गत दिनों में पीलिया (जॉन्डिस) के 17 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पीलिया के प्रकोप की वजह से सुंदरनगर और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। फिलहाल, एक व्यक्ति सुंदरनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक आईटीआई के कई छात्रों में पीलिया के लक्षण दिखाई दिए हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मरीजों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।
सुंदरनगर के जल शक्ति प्रभाग के अधिशासी अभियंता रजत गर्ग ने बताया कि विभाग 11 मई से प्रभावित क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों से पानी के नमूने एकत्र कर रहा है।
उन्होंने दावा किया, ‘‘जल शक्ति विभाग द्वारा आपूर्ति किए गए पानी के नमूनों की जांच में पाया गया कि वह संदूषित नहीं है।’’
गर्ग ने बताया, लेकिन जांच के दौरान जानकारी मिलर कि प्रभावित लोग तीन प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी का उपयोग कर रहे थे, जिन्हें अब विभाग द्वारा सील कर दिया गया है।
विभाग ने शुक्रवार को विभाग ने कई शिक्षण संस्थानों से जल के नमूने भी एकत्र किए और पदाधिकारियों को पानी की टंकियों को साफ करने का निर्देश दिया गया है।
भाषा धीरज रंजन
रंजन

Facebook


