दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले, संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले, संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले, संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: September 13, 2021 5:02 pm IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए तथा महामारी से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली में सितंबर में अब तक कोविड-19 से केवल एक मरीज की मौत हुई है।

अब तक संक्रमण के कुल 14,38,250 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 14.12 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में इस महामारी से अब तक 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में