तेलंगाना में कोविड-19 के 170 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 170 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 170 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 6, 2021 9:14 am IST

हैदराबाद, छह मार्च (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 170 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.99 लाख हो गयी है जबकि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,640 हो गयी है।

राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पांच मार्च को रात आठ बजे तक नए मामलों में सर्वाधिक 28 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सामने आए, जबकि मेडचल मल्काजगिरी जिले में 15 और रंगारेड्डी में 14 तथा करीमनगर जिले में 12 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कुल 2,96,166 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में 1,936 लोगों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार पांच मार्च को 40,712 नमूनों की जांच हुई और कुल 89,24,007 नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 97 प्रतिशत है। वहीं, मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है और राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.4 प्रतिशत है।

भाषा सुरभि अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में