जम्मू कश्मीर के राजौरी में टेम्पो पलटने से 18 लोग घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी में टेम्पो पलटने से 18 लोग घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी में टेम्पो पलटने से 18 लोग घायल
Modified Date: April 19, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: April 19, 2026 9:22 pm IST

राजौरी/जम्मू, 19 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी में रविवार को एक यात्री वाहन सड़क से फिसलकर खेत में पलट गया जिससे कम से कम 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि दरहाल-राजौरी सड़क पर ट्राला इलाके में एक तीव्र मोड़ पर टेम्पो ट्रैवलर के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर पास के खेत में पलट गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहायता की। उन्होंने बताया कि घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में