Earthquake in Arunachal Pradesh: इस राज्य में सुबह सुबह मचा हड़कंप, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, हर तरफ दहशत का माहौल

Earthquake in Arunachal Pradesh: इस राज्य में सुबह सुबह मचा हड़कंप, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, हर तरफ दहशत का माहौल

Earthquake in Arunachal Pradesh: इस राज्य में सुबह सुबह मचा हड़कंप, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, हर तरफ दहशत का माहौल

Earthquake in Arunachal Pradeshs/Image Credit: File

Modified Date: September 8, 2026 / 07:28 am IST
Published Date: September 8, 2026 7:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके
  • 2.9 रही तीव्रता
  • जमीन से 10 किमी गहराई में केंद्र

अरुणाचल प्रदेश: Earthquake in Arunachal Pradesh भारत के अरुणाचल प्रदेश में आज मंगलवार को हड़कंप मच गया। यहां सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप राज्य के बिचोम में महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता मापी गई। (Arunachal Pradesh Earthquake) भूकंप के झटके के बाद हर तरफ दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकल गए हैं। हालांकि भूपंक के इस झटके से किसी भी प्रकार की जन हानि की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन सुबह सुबह लोगों में हड़कंप मच गया हैं।

5 बजकर 44 मिनट पर आया भूकंप

भूकंप सुबह करीब 5 बजकर 44 मिनट पर आया। इसका केंद्र बिचोम, अरुणाचल प्रदेश में जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का अक्षांश 27.540° उत्तर और देशांतर 92.817° पूर्व दर्ज किया गया।

मुर्शिदाबाद जिले शनिवार को महसूस किए थे झटके

आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार देर रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप रात 10 बजकर 24 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई, जबकि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।