सडक हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत, मित्र घायल

सडक हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत, मित्र घायल

सडक हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत, मित्र घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: January 9, 2022 9:03 pm IST

जयपुर, नौ जनवरी (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार को ट्रक और बाइक की भिडंत में बाइक सवार 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई जबकि बाइक चालक युवक घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

गांधी नगर थानाधिकारी शंभू सिंह ने बताया कि गार्गी (20) और दिव्याशूं (25) बाइक से अजमेर से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दिव्याशूं का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक से गिर गये। उन्होंने बताया कि दोनों एक दिन के लिए बाइक से अजमेर गये थे और वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि गार्गी ट्रक के पहियों की नीचे आने से कुचल गई जिससे उसकी मौके पर की मौत हो गई जबकि दिव्यांशू को हल्की चोट लगी है। उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब वे मकराना चौराहे से रूपनगढ़ की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि कोटा निवासी गार्गी जयपुर के एक कॉलेज में पढ़ रही थी जबकि दिव्यांशू जयपुर में एक साफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा कुंज अमित

अमित


लेखक के बारे में