PM Kisan Yojana 20th Installment Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, जून में जारी हो सकती है 20वीं किस्त की राशि, जानें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं
PM Kisan Yojana 20th Installment Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर.. जून में जारी हो सकती है 20वीं किस्त की राशि, जानें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं

PM Kisan Yojana 20th Installment Latest News/Image Credit: IBC24 File
- जून महीने में जारी हो सकती है पीएम किसाौन योजना के 20वीं किस्त की राशि
- 31 मई से पहले ई-केवाईसी जरूरी
- pmkisan.gov.in पर जाकर करें अपडेट
PM Kisan Yojana 20th Installment Latest News: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए कई लाभदायक योजनाएं चलाई जा रही है। इन्ही में से एक है, पीएम किसान सम्मान निधि योजना। बता दें कि, देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये रकम तीन किस्तों के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अभी तक इस योजना की कुल 19 किस्त भेजी जा चुकी है। वहीं, अब इंतजार है तो बस 20वीं किस्त है। कहा जा रहा है कि जून महीने में अगली किस्त के 2 हजार रुपए खाते में भेजे जा सकते हैं। ऐसे में लाभार्थी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं ये जरूर देख लें..
पीएम किसान योजना की लिस्ट में कैसे चेक करें नाम
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in जाना होगा।
- इसके बाद आपको Beneficiary List का ऑप्शन दिखेगा।
- अब आपको स्क्रीन पर एक नई विंडो खुल जाएगी, इसमें आपको अपने राज्य को सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद जिला, उप जिला और गांव को सेलेक्ट करना होगा। फिर आपको Get Report पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने स्क्रीन पर उस गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी।
31 मई से पहले करवा लें ई-केवाईसी
किसान योजना में लाभ ले रहे सभी किसानों को भारत सरकार की ओर से ई-केवाईसी करवाने की अपील की जा रही। ध्यान दें कि, अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इतना ही नहीं अगर आपको 19वीं किस्त की राशि का लाभ भी नहीं मिल पाया है तो इसके पीछे भी ई-केवाईसी है। ऐसे में लाभार्थी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं या फिर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर e-KYC करवा सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।
भू-सत्यापन भी जरूरी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का लाभ पाने के लिए भू-सत्यापन भी जरूरी है। यदि आप ये काम नहीं करवाते तो ऐसी स्थिति में भी 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। दरअसल, भूमि सत्यापन यह सुनिश्चित करता है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों तक पहुंचे जिनके पास खेती योग्य जमीन है। अगर भूमि रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी या अपडेट की कमी पाई जाीती है, तो किस्त का भुगतान रूक सकता है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Latest News: आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाएं
अगर आपने अभी तक अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है तो फटाफट ये काम करवा लें। ताकि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित हो सके। इसके लिए आपको नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आधार कार्ड और पासबुक के साथ आवेदन करना होगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जून महीने में अगली किस्त की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।
Web Title: PM Kisan Yojana 20th Installment Latest News

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm