सिक्किम में कोविड-19 के 22 नये मामले, एक मरीज की मौत

सिक्किम में कोविड-19 के 22 नये मामले, एक मरीज की मौत

सिक्किम में कोविड-19 के 22 नये मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 31, 2021 6:58 pm IST

गंगटोक, 31 अक्टूबर (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 22 नये मामले सामने आने के बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,979 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

कल की तुलना में आज नये मरीजों की संख्या 12 अधिक रही।

बुलेटिन में बताया गया है कि एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 396 हो गई। वहीं 195 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 325 मरीज अन्य राज्यों में जा चुके हैं। राज्य में अब तक 31,063 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमण और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 5.4 फीसदी और 98.1 फीसदी है।

भाषा स्नेहा सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में