Narendra Modi Longest Serving PM: पीएम मोदी ने तोड़ा पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड.. बतौर प्रधानमंत्री बिताया सबसे ज्यादा वक़्त, कैबिनेट में बधाई प्रस्ताव पारित

Narendra Modi Became Longest Serving PM of India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने।

Narendra Modi Longest Serving PM: पीएम मोदी ने तोड़ा पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड.. बतौर प्रधानमंत्री बिताया सबसे ज्यादा वक़्त, कैबिनेट में बधाई प्रस्ताव पारित

PM Modi Speech In NDA Conclave || Image- ANI news File

Modified Date: June 10, 2026 / 02:12 pm IST
Published Date: June 10, 2026 2:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोदी ने नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बधाई प्रस्ताव पारित किया।
  • देश-विदेश के नेताओं ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया और सभी मंत्रियों ने खड़े होकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। (Narendra Modi Longest Serving PM) प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4,399 दिन तक पद पर रहकर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जनता के विश्वास को बताया सबसे बड़ी ताकत

इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संस्कृत श्लोक साझा किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी परीक्षा है। उन्होंने लिखा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने वाला व्यक्ति ही जनता का विश्वास जीत सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता के प्रति समर्पित और विनम्र नेतृत्व ही देश को अधिक समृद्धि की ओर ले जाता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

देश-विदेश से मिल रही बधाईयां

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दौर बताया। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया और रेखा गुप्ता ने उनके लिए प्रार्थना की। इसी तरह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि करोड़ों भारतीयों के प्यार और विश्वास का परिणाम है। (Narendra Modi Longest Serving PM) उन्होंने इसे आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय बताया। विदेशों से भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाइयां मिली हैं। अनवर इब्राहिम ने भारत की वैश्विक प्रगति में उनकी भूमिका की सराहना की। वहीं भारत में अमेरिका के राजदूत सेरिगो गोर ने इसे उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व का प्रमाण बताया।

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown