बुलढाणा में शिवाजी की प्रतिमा को लेकर दो गुट के बीच झड़प: 23 लोग गिरफ्तार, निषेधाज्ञा लागू

बुलढाणा में शिवाजी की प्रतिमा को लेकर दो गुट के बीच झड़प: 23 लोग गिरफ्तार, निषेधाज्ञा लागू

बुलढाणा में शिवाजी की प्रतिमा को लेकर दो गुट के बीच झड़प: 23 लोग गिरफ्तार, निषेधाज्ञा लागू
Modified Date: February 23, 2026 / 01:24 pm IST
Published Date: February 23, 2026 1:24 pm IST

बुलढाणा, 23 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के एक गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना को लेकर दो गुट के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और गांव में लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे ने बताया कि लोनार तालुका में चिखला काकड़ गांव के ग्राम पंचायत मैदान में शिवाजी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर 20 फरवरी को दो स्थानीय नेताओं के समर्थकों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया था।

सूत्रों ने बताया कि इस बात को लेकर हुआ विवाद हिंसा में बदल गया था कि प्रतिमा कौन स्थापित करेगा और रविवार को एक बार फिर तनाव बढ़ गया।

तांबे ने वीडियो के जरिए जारी बयान में कहा कि पुलिस ने हिंसा के संबंध में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और रविवार शाम को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी खबरों से दूर रहने की अपील की।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में