Mohammad Deepak Meets Rahul Gandhi: अब यहां की जिम में वर्कआउट करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी? मेंबरशिप लेने का किया ऐलान, मालिक ‘मोहम्मद दीपक’ का बड़ा खुलासा

अब यहां की जिम में वर्कआउट करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी? मेंबरशिप लेने का किया ऐलान, Mohammad Deepak Meets Rahul Gandhi

Mohammad Deepak Meets Rahul Gandhi: अब यहां की जिम में वर्कआउट करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी? मेंबरशिप लेने का किया ऐलान, मालिक ‘मोहम्मद दीपक’ का बड़ा खुलासा

Mohammad Deepak Meets Rahul Gandhi. Image Source- Rahul Gandhi X Handle

Modified Date: February 23, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: February 23, 2026 6:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने दीपक को भरोसा दिलाया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
  • ‘बाबा दुकान’ विवाद में चर्चित हुए मोहम्मद दीपक ने Rahul Gandhi से दिल्ली में मुलाकात की।
  • 26 जनवरी की घटना के बाद दीपक को देशभर में समर्थन और पहचान मिली।

नई दिल्लीः Mohammad Deepak Meets Rahul Gandhi उत्तराखंड के कोटद्वार में हुए बाबा दुकान विवाद को लेकर चर्चाओं में आए ‘मोहम्मद दीपक’ ने सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ‘मोहम्मद दीपक’ ने कहा कि राहुल गांधी जी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है। राहुल जी ने ये भी कहा कि वे कोटद्वार आकर मुझसे मिलेंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे।

राहुल गांधी बोले, किसी बात की चिंता नहीं करें

Mohammad Deepak Meets Rahul Gandhi दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया और कहा कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मेरे काम की तारीफ की, अगर राहुल मेरे जिम में आकर कसरत करें तो मुझे बहुत खुशी होगी। दीपक ने यह भी कहा कि उसे पहले मिल रही धमकियां अब नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने उनके लिए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मिलने की व्यवस्था भी की थी।

राहुल ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंनें लिखा कि हर इंसान, एक समान यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात- एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।

26 जनवरी को हुई थी ये घटना

बता दें कि बीते 26 जनवरी को कोटद्वार में एक मुस्लिम समाज के बुजुर्ग की दुकान का नाम बाबा होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और नाम बदलने की मांग की। इसी दौरान जब विवाद चल रहा था तो जिम ट्रेनर दीपक कुमार ने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताकर बुजुर्ग दुकानदार का साथ दिया और उनके समर्थन में सामने आए। जिसके बाद दीपक को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और कोटद्वार में जमकर बवाल हुआ। दीपक की सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ चर्चा हुई। उन्हें सोशल मीडिया में हीरो तक बताया जाने लगा। हर कोई दीपक से मिलने कोटद्वार तक पहुंचने लगे। दीपक के वीडियो भी जमकर वायरल हुए। कई संगठनों ने दीपक को सम्मानित करने की घोषणा की है। झारखंड सरकार ने दो लाख रुपए देने की घोषणा की। राहुल गांधी ने उस समय भी मोहम्मद दीपक की जमकर तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।