अमेरिका में आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की

अमेरिका में आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की

अमेरिका में आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की
Modified Date: May 2, 2026 / 06:04 pm IST
Published Date: May 2, 2026 6:04 pm IST

कुरनूल, दो मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के मूल निवासी 26 वर्षीय युवक ने हाल में अमेरिका के शिकागो में कर्ज के बोझ से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित परिवार ने अनुरोध किया कि मृतक की पहचान गुप्त रखी जाए क्योंकि उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं और कई बीमारियों से ग्रस्त हैं।

आंध्र प्रदेश के सूचना एवं संचार मंत्री नारा लोकेश ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शोक व्यक्त किया और मृतक के शव को स्वदेश वापस लाने में सहायता का आश्वासन दिया।

लोकेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से अनुरोध करता हूं कि वह शव को यहां लाने की सुचारू और निर्बाध परिवहन की व्यवस्था करें।”

अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर बताया कि कुरनूल से वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण (ओपीटी) पर गए उनके एक साथी की कुछ दिन पहले शिकागो में मौत हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) ने शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत भेजने के संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

सदस्य ने रविवार को निर्धारित प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया।

भाषा जितेंद्र वैभव

वैभव


लेखक के बारे में