Nigerian Drug Nework Busted: 8000 किमी दूर से पहुंचता था नशे का जखीरा.. रायपुर पुलिस का नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानें कैसे होती थी सप्लाई

Raipur Police Action on Nigerian Drug Nework: रायपुर पुलिस ने दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग्स नेटवर्क पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार, 10 लाख रुपये जब्त।

Nigerian Drug Nework Busted: 8000 किमी दूर से पहुंचता था नशे का जखीरा.. रायपुर पुलिस का नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानें कैसे होती थी सप्लाई

Police Action on Nigerian Drug Nework || Image- IBC24 News File

Modified Date: May 2, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: May 2, 2026 8:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर पुलिस ने दिल्ली में नाइजीरियन ड्रग्स नेटवर्क पर छापेमारी कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार।
  • आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये की नगदी और 5 मोबाइल जब्त किए गए।
  • पुलिस ने मास्टरमाइंड चिची के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के लिए कोर्ट में आवेदन किया।

रायपुर: जिले की पुलिस ने दिल्ली में नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क पर दबिश डालते हुए एक नाईजीरियन युवक और एक भारतीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। (Raipur Police Action on Nigerian Drug Nework) गिरफ्तार आरोपियों में तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स और सन्नी शर्मा शामिल हैं। तोचकू अफामे को ड्रग्स के मामले में पहली बार गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी दिल्ली से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का संचालन कर रहे थे, और पूरे देश के विभिन्न राज्यों में ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे।

हर दिन लाखो रुपये की ड्रग सप्लाई

रायपुर पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा प्रतिदिन 10 से 50 लाख रुपये का ड्रग्स सप्लाई किया जाता था और पिछले 6 महीनों में 2 करोड़ रुपये का मनी ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह से 10 लाख रुपये की नगदी और 5 मोबाइल भी जब्त किए हैं। इसके अलावा, नाईजीरिया में बैठे चिची नामक व्यक्ति इस ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है।

पुलिस ने लिया 5 दिनों के रिमांड पर

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लिया है। साथ ही, रायपुर पुलिस ने नाईजीरियन एंबेसी को पत्र लिखकर इस मामले में और जानकारी मांगी है। (Raipur Police Action on Nigerian Drug Nework) पुलिस ने मास्टरमाइंड चिची के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के लिए कोर्ट में आवेदन भी किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवानों की मौत, एक अन्य घायल

स्टालिन ने जीत की संभावना पर चर्चा के लिए गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की

आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं के लिए सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली शुरू, मोबाइल पर संदेश पहुंचे

प. बंगाल: पुनर्मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown