Umaria Crime News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ी बुजुर्ग की जान, आरोपियों ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आपको भी लगेगा झटका
Umaria Crime News: उमरिया में अंधविश्वास के चलते हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Umaria Crime News/Image Credit: IBC24.in
- उमरिया में अंधविश्वास के चलते हुई हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
- पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- आरोपियों ने जादू-टोना करने के शक में वारदात को अंजाम दिया था।
Umaria Crime News: उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया में अंधविश्वास के चलते हुई हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मरदर गांव के पास 20 मार्च को मृत मिले 60 वर्षीय मन्नू सिंह की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को मन्नू सिंह पर जादू-टोना करने का शक था। इसी के चलते बहाने से उन्हें बुलाकर लाठी-डंडों से हमला किया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
20 मार्च को मिला था बुजुर्ग का शव
उमरिया जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत और हैरानी का माहौल पैदा कर दिया है। कोतवाली थाना अंतर्गत मरदर गांव के पास बधवानाला में 20 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले 60 वर्षीय. मन्नू सिंह के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला रहस्यमयी लग रहा था, (Umaria Crime News) लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, सच्चाई सामने आती गई। कोतवाली पुलिस ने इस हत्याकांड में गांव के ही तीन आरोपियों विनोद सिंह मनोज सिंह दीनदयाल सिंह को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
Umaria Crime News: पुलिस के अनुसार, आरोपियों को मृतक मन्नू सिंह पर झाड़-फूंक और जादू-टोना करने का शक था। इसी अंधविश्वास के चलते उन्होंने एक साजिश रची।योजना के तहत आरोपी मन्नू सिंह के पास पहुंचे और उनसे झाड़-फूंक करने की बात कही। जैसे ही मन्नू सिंह इस प्रक्रिया में लगे, आरोपियों ने मौका पाकर उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। (Umaria Crime News) हमले के बाद भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने मन्नू सिंह का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जहां से उन्हें आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Kondagaon Food Poisoning Case: शादी का दावत बना जी का जंजाल!.. खाना खाते ही बिगड़ी एक साथ इतने लोगों की तबीयत, बुलाना पड़ा डॉक्टर, पूरे गांव में हड़कंप
- Judge Aman Kumar Sharma Suicide: यहां जज ने कर ली आत्महत्या.. बंद मकान में फंदे पर लटकती हालत में मिली लाश, जानें किस कोर्ट में थे पदस्थ
- PM Narendra Modi News: लेह में हुआ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन, पीएम मोदी ने जताई प्रसन्नता, कही ये दिल छू लेने वाली बात

Facebook


