झारखंड में कोविड-19 के 2,681 नये मामले, दो की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 2,681 नये मामले, दो की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 2,681 नये मामले, दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: January 5, 2022 1:06 am IST

रांची, चार जनवरी (भाषा) झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 2,681 नए मामले आए जिनमें से 1,196 संक्रमित राजधानी रांची के हैं। गत 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 402 मामले जमशेदपुर में आये और संक्रमण से होने वाली दोनों मौतें यहीं की हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बोकारो में 162, धनबाद में 161 और कोडरमा में 152 मामले आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक इस समय 7,681 उपचाराधीन मरीज हैं।गत पिछले चौबीस घंटों में 216 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

भाषा, इन्दु धीरज

धीरज


लेखक के बारे में