दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,683 नए मामले, संक्रमण की दर 5.09 प्रतिशत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,683 नए मामले, संक्रमण की दर 5.09 प्रतिशत

  •  
  • Publish Date - February 1, 2022 / 08:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,683 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 5.09 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से 27 और मरीजों की मौत हो गई। बुलेटिन में कहा गया कि शहर में अब तक संक्रमण के 18,32,951 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड से 25,892 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण के 2,779 मामले सामने आए थे, 38 मरीजों की मौत हुई थी और संक्रमण की दर 6.20 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

भाषा यश पवनेश

पवनेश