Jabalpur Sasur-Bahu Death News: छत पर कपड़े सूखा रही बहु और ससुर की अचानक हुई मौत, बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

Ads

Jabalpur Sasur-Bahu Death News: कपड़े सुखाते समय जीआई वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से बहू और उसे बचाने दौड़े ससुर की मौत हो गई।

  • Reported By: Dharam Goutam

    ,
  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 08:19 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 09:03 PM IST

Jabalpur Sasur-Bahu Death News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में छत पर कपड़े सुखाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा।
  • हादसे में करंट लगने से हुई ससुर और बहु की हुई मौत।
  • पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Jabalpur Sasur-Bahu Death News: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के महगवां गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। कपड़े सुखाते समय जीआई वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से बहू और उसे बचाने दौड़े ससुर की मौत हो गई, जबकि दोनों को बचाने आए बेटा भी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मयूरी दुबे कपड़े धोने के बाद घर की परछी में लगे जीआई वायर पर कपड़े सुखा रही थीं। (Jabalpur Sasur-Bahu Death News) इसी दौरान वायर में अचानक करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। बहू की चीख सुनकर 75 वर्षीय ससुर विष्णु प्रसाद दुबे उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन जैसे ही उन्होंने मयूरी को छुड़ाने की कोशिश की, वह भी करंट की चपेट में आ गए। शोर सुनकर बाहर आए मुकेश दुबे ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, जिससे उनका हाथ भी बुरी तरह झुलस गया।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Jabalpur Sasur-Bahu Death News: पड़ोसियों की मदद से तीनों को तत्काल सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मयूरी दुबे और विष्णु प्रसाद दुबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुकेश दुबे का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-