अजमेर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 28 लोग घायल
अजमेर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 28 लोग घायल
जयपुर, 25 अक्टूबर (भाषा) अजमेर जिले के बांदनवाड़ा कस्बे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सड़क हादसे में 28 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब 28 यात्रियों का एक समूह रामदेवरा जा रहा था तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
राजमार्ग के गश्ती दल की मदद से सभी घायलों को तुरंत बांदनवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।
उसने बताया कि ट्रॉली में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे, और टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के मुताबिक, दो पुरुषों और दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के अस्पताल रेफर किया गया, जबकि बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
भाषा खारी
खारी

Facebook


