ओडिशा में कोविड-19 के 3,996 नए मामले, 14 और लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 3,996 नए मामले, 14 और लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 3,996 नए मामले, 14 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: September 11, 2020 8:11 am IST

भुवनेश्वर, 11 सितम्बर (भाषा) ओडिशा में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,996 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,43,117 हो गए।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बृहस्पतिवार को एक दिन में सबसे अधिक 3,991 नए मामले सामने आए थे।

उन्होंने बताया कि 14 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या भी बढ़कर 605 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 2,359 मामले पृथक-केन्द्रों में सामने आए। वहीं अन्य 1,637 लोग पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 34,458 लोगों का इलाज जारी है और 1,08,001 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक कोविड-19 के 23.23 लाख नमूनों की जांच की गई है।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में