Rewa Shilpi Plaza Fight Video: सड़क पर बेल्ट-डंडों से दो युवकों की बेरहम पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई, आप भी देखें वीडियो

Rewa Shilpi Plaza Fight Video: मध्य प्रदेश में इन दिनों बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा।

 Rewa Shilpi Plaza Fight Video: सड़क पर बेल्ट-डंडों से दो युवकों की बेरहम पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई, आप भी देखें वीडियो

 Rewa Shilpi Plaza Fight Video /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 7, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: June 7, 2026 3:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिल्पी प्लाजा में देर रात युवकों की बेल्ट और डंडों से पिटाई का मामला सामने आया
  • 4 से 5 अज्ञात युवकों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर हमला किया, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है
  • पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उनकी पहचान में जुटी है

Rewa Shilpi Plaza Fight Video: मध्य प्रदेश में इन दिनों बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है की उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा। प्रदेश क अलग-अलग जिलों में आए दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म और मारपीट जैसी की घटनाएं सामने आते रहती है। इसी बीच रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्पी प्लाजा मार्केट में देर रात दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार दो युवकों के साथ कार में आए 4 से 5 अज्ञात युवकों ने बेल्ट और डंडों से जमकर मारपीट की।

सभी आरोपी मौके से फरार

इस मारपीट के घटना का सीसीटीवी फुटेज (Rewa Shilpi Plaza Fight Video) भी सामने आया है, जिसमें युवक मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.