TMC Leader Viral Video: पुलिस से बचने साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता! चंद मिनटों में ही ढूंढ निकाली पुलिस, इस मामले में पहुंचे सलाखों के पीछे
पुलिस से बचने साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता! चंद मिनटों में ही ढूंढ निकाली पुलिस, TMC Leader Viral Video:
हावड़ा। TMC Leader Viral Video पुलिस की दस्तक सुनते ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का एक स्थानीय नेता कपड़े की दुकान के स्टोररूम में जा घुसा। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने साड़ियों के बंडलों के बीच खुद को छिपा लिया, लेकिन उसकी यह तरकीब ज्यादा देर तक काम नहीं आई। पुलिस ने तलाशी के दौरान साड़ियों का ढेर हटाया और नेता को बाहर निकाल लिया।
TMC Leader Viral Video यह मामला हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर इलाके का है। गिरफ्तार किए गए नेता की पहचान ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उन पर सरकारी आवास योजना में लाभार्थियों से कथित तौर पर ‘कट मनी’ वसूलने और जबरन उगाही करने के आरोप लगाए थे। शिकायतों के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि ब्रह्मानंद एक कपड़े की दुकान में छिपे हुए हैं। टीम मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की। शुरुआत में कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन स्टोररूम में रखे साड़ियों के बड़े ढेर पर पुलिस को शक हुआ। जब बंडलों को हटाया गया तो उनके नीचे छिपे ब्रह्मानंद चक्रवर्ती मिल गए। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग पुलिस की कार्रवाई और नेता की छिपने की कोशिश को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का नाम 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा से जुड़े मामलों में भी सामने आया था। इन मामलों में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, आवास योजना में कथित ‘कट मनी’ वसूली के आरोपों की भी पड़ताल जारी है।
TMC नेता द्वारा साड़ी का एक नया और ‘क्रिएटिव’ इस्तेमाल सामने आया है! 😂
पहले जनता को लूटो, अपनी तिजोरियां भरो… और जब कानून का डंडा चले, तो साड़ियों के ढेर में छुप जाओ!
TMC नेताओं का नया ट्रेंडिंग हाइडिंग स्पॉट, अब साड़ियों के पीछे छुप रहा है इनका भ्रष्टाचार! 🤐👇 pic.twitter.com/nBRqrun8FW
— BJP (@BJP4India) June 7, 2026
इन्हें भी पढ़ें
- Tikamgarh Double Murder: बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या, इस बात पर रिश्तेदारों ने दी दर्दनाक मौत, खून से सनी लाश देख कांप उठे लोग
- LPG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को लगा जोर का झटका, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानिए नई कीमत
- Raipur Loot Kand Live Video: लाखों रुपये के लूट की वारदात से थर्राया रायपुर का ये इलाका.. इस एजेंसी के सुपरवाइजर को बनाया निशाना, देखें कैसे बाइक सवारों ने दिया अंजाम..
- Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी… फिर इस हाल में मिली
- CG High Court News: क्या सरकारी नौकरी वाली बीवी को भी मिलेगा भरण-पोषण? हाईकोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

Facebook


