CG Congress New President: कौन होगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया अध्यक्ष? टीएस सिंहदेव बोले- आने वाले एक-दो हफ्तों हो जाएगा साफ, भाजपा ने साधा निशाना
कौन होगा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया अध्यक्ष? टीएस सिंहदेव बोले- आने वाले एक-दो हफ्तों हो जाएगा साफ, Chhattisgarh Congress New President
रायपुर। CG Congress New President छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल 12 जुलाई को पूरा होने जा रहा है, जिसके बाद संगठन में संभावित बदलाव को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष के संभावित बदलाव को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि कई राज्यों में संगठनात्मक बदलावों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले एक-दो सप्ताह में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सिंहदेव ने यह भी संकेत दिया कि आगामी प्रशिक्षण शिविर से पहले किसी बड़े फैसले की संभावना कम है।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव की चर्चाओं के बीच मौजूदा पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इसे महज अटकलें बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें केवल मीडिया में चल रही हैं और प्रदेश अध्यक्ष का फैसला पूरी तरह पार्टी आलाकमान के अधिकार क्षेत्र का विषय है। बैज ने दावा किया कि वर्तमान में पार्टी बेहतर तरीके से काम कर रही है और हाल ही में हुए चार नगर पंचायत चुनावों में से दो में कांग्रेस की जीत इसका प्रमाण है। दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता का भरोसा धीरे-धीरे भाजपा से उठता जा रहा है और कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास फिर से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय है।
ओपी चौधरी ने कही ये बात (Chhattisgarh Congress New President)
इधर, कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस को “डूबती हुई नाव” बताते हुए कहा कि पार्टी में सत्ता लोलुपता की राजनीति चरम पर पहुंच गई है। चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं और एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं। पीसीसी अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब सभी की निगाहें कांग्रेस आलाकमान के अगले कदम पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में संगठनात्मक फेरबदल को लेकर तस्वीर और साफ होने की संभावना जताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें
- Tikamgarh Double Murder: बुजुर्ग दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या, इस बात पर रिश्तेदारों ने दी दर्दनाक मौत, खून से सनी लाश देख कांप उठे लोग
- LPG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को लगा जोर का झटका, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानिए नई कीमत
- Raipur Loot Kand Live Video: लाखों रुपये के लूट की वारदात से थर्राया रायपुर का ये इलाका.. इस एजेंसी के सुपरवाइजर को बनाया निशाना, देखें कैसे बाइक सवारों ने दिया अंजाम..
- Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी… फिर इस हाल में मिली
- CG High Court News: क्या सरकारी नौकरी वाली बीवी को भी मिलेगा भरण-पोषण? हाईकोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

Facebook


