BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IPS Transfer : 16 IPS समेत पुलिस के 30 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी भी बदले गए

IPS transfer in manipur : कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि महानिरीक्षक (नारकोटिक्स एवं सीमा मामले) निंगशेन वोरंगम को आईजीपी (जोन 2) …

IPS Transfer List/ Image Credit: IBC24 File

IPS Transfer List/ Image Credit: IBC24 File

Dr.Anil Shukla
Published: 09 Oct 2025 | 11:08 pmModified: 09 Oct 2025 | 11:45 pm
HIGHLIGHTS
  1. कांगपोकपी के एसपी मनोज प्रभाकर थौबल के एसपी नियुक्त
  2. बिष्णुपुर एसपी को 6वीं मणिपुर राइफल्स का सीओ बनाया गया
  3. अभिनव को कांगपोकपी का एसपी बनाया गया

इंफाल: IPS transfer in manipur, मणिपुर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 अधिकारियों सहित 30 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए तथा उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए। यहां एक आधिकारिक अधिसूचना में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि महानिरीक्षक (नारकोटिक्स एवं सीमा मामले) निंगशेन वोरंगम को आईजीपी (जोन 2) का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

उप महानिरीक्षक (रेंज 2) जोगेश्वर हाओबिजाम को डीआईजी (सशस्त्र पुलिस-1) के पद पर नियुक्त किया गया है जबकि डीआईजी (सशस्त्र पुलिस-1) हीरोजीत मेइती को डीआईजी (सशस्त्र पुलिस-2) के पद पर नियुक्त किया गया है।

डीआईजी (रेंज 1) और डीआईजी (सशस्त्र पुलिस 2) की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस अधिकारी एम. प्रदीप सिंह को डीआईजी (खुफिया) के अलावा डीआईजी (रेंज 2) के पद पर भी तैनात किया गया है।

इंफाल पूर्व के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश बलवाल को डीआईजी (रेंज 3) के अलावा डीआईजी (रेंज 1) का नया प्रभार दिया गया है जबकि थौबल के एसपी रहे आईपीएस अधिकारी शिवानंद सुर्वे को इंफाल पूर्व का एसपी नियुक्त किया गया है।

कांगपोकपी के एसपी मनोज प्रभाकर थौबल के एसपी नियुक्त

कांगपोकपी के एसपी मनोज प्रभाकर को थौबल का एसपी नियुक्त किया गया है जबकि अभिनव को कांगपोकपी का एसपी बनाया गया है।

चूड़ाचांदपुर के एसपी पी पांडे को सेमी रामरोर के स्थान पर जिरीबाम का एसपी बनाया गया है जबकि रामरोर को 7वीं भारतीय रिजर्व बटालियन का सीओ बनाया गया है।

बिष्णुपुर एसपी के रविकुमार सिंह को 6वीं मणिपुर राइफल्स का सीओ बनाया गया है जबकि 6वीं मणिपुर राइफल्स के सीओ टी शांगकर देबा को बिष्णुपुर का एसपी नियुक्त किया गया है।

read more:  शेयर बाजार में तेजी लौटी, रिलायंस, आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 398 अंक चढ़ा

read more:  टीसीएस का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 1.4 प्रतिशत बढ़कर 12,075 करोड़ रुपये पर

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: 30 senior officers of Manipur Police transferred

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm