दिल्ली विधानसभा की 32 सदन समितियों का गठन किया गया
दिल्ली विधानसभा की 32 सदन समितियों का गठन किया गया
नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के निर्देश पर 2026-27 के लिए 32 सदन समितियां गठित की हैं।
बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गुप्ता पांच समितियों की अध्यक्षता करेंगे, जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट तीन समितियों के प्रमुख होंगे।
विपक्षी आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय और प्रवेश रत्न क्रमशः पटल पर रखे दस्तावेजों से जुड़ी समिति और प्रत्यायोजित विधान से जुड़ी समिति की अध्यक्षता करेंगे।
दिल्ली विधानसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बाकी सभी समितियों की अध्यक्षता सत्ताधारी भाजपा के विधायक करेंगे।
बयान के अनुसार, समितियों में भाजपा और आप दोनों के विधायकों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व दिया गया है।
इसके अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष कार्य मंत्रणा, निजी सदस्य के विधेयक और प्रस्ताव, नियम, सामान्य कामकाज और पुस्तकालय समितियों की अध्यक्षता करेंगे।
विधानसभा उपाध्यक्ष बिष्ट सरकारी आश्वासनों, सवालों और संदर्भों, तथा शांति एवं सद्भाव से जुड़ी समितियों के प्रमुख होंगे।
विशेषाधिकार समिति की अध्यक्षता भाजपा विधायक प्रद्युम्न सिंह राजपूत करेंगे।
गुप्ता ने कहा कि ये समितियां विधायी प्रक्रिया के लिए लाभदायक होंगी और जन-कल्याण के मामलों पर कड़ी निगरानी एवं व्यवस्थित विचार-विमर्श सुनिश्चित करेंगी।
दिल्ली के 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 48 और आपके 22 विधायक हैं।
भाषा शफीक रंजन
रंजन

Facebook


