केरल भाजपा प्रमुख ने नेमोम में उप-कोषागार स्थापित करने का अनुरोध किया
केरल भाजपा प्रमुख ने नेमोम में उप-कोषागार स्थापित करने का अनुरोध किया
तिरुवनंतपुरम, दो अगस्त (भाजपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन से नेमोम विधानसभा क्षेत्र में पेंशनभोगियों और सरकारी संस्थानों के लाभ के लिए एक उप-कोषागार स्थापित करने की मंजूरी देने का अनुरोध किया है।
चंद्रशेखर ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि उनके प्रतिनिधित्व वाले नेमोम जैसे बड़े विधानसभा क्षेत्र में इतने लंबे समय से उप-कोषागार नहीं है, जिससे पेंशनभोगियों और सरकारी संस्थानों को परेशानी हो रही है।
चंद्रशेखर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सतीशन को पत्र लिखकर नेमोम में जल्द से जल्द उप-कोषागार स्थापित करने की मंजूरी देने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा, “अगर यह लागू होता है, तो उप-कोषागार सुविधा नहीं होने के कारण परेशानी झेल रहे 1,700 से अधिक पेंशनभोगियों, 75 सरकारी संस्थानों और कई स्टांप विक्रेताओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।”
भाषा जोहेब देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


