Attack on Pappu Yadav: पप्पू यादव पर जानलेवा हमले की कोशिश! प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचे युवक, देखें वीडियो

Attack on Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल हुआ है। सांसद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवक घुस गए और जमकर हंगामा किया।

Attack on Pappu Yadav: पप्पू यादव पर जानलेवा हमले की कोशिश! प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचे युवक, देखें वीडियो

Attack on Pappu Yadav/Image Credit: AI

Modified Date: August 2, 2026 / 06:59 pm IST
Published Date: August 2, 2026 6:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल हुआ है।
  • सांसद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवक घुस गए और जमकर हंगामा किया।
  • इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Attack on Pappu Yadav: नई दिल्ली: बीहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खूब बवाल हुआ है। पप्पू यादव दिल्ली में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस हंगामे के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा कि, एक युवक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाकू लेकर पहुंचा था। मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। पप्पू यादव ने कहा कि एक युवक चाकू लेकर घर में घुसा था, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, पप्पू यादव संसद भवन में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोप को लेकर साधु वेश में प्रदर्शन किया था। (Attack on Pappu Yadav) उसके बाद से वह सुर्खियों में हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पप्पू यादव उसी घटना को लेकर दिल्ली स्थित अपने आवास परप्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और आरोप है कि उस युवक ने पप्पू यादव पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन पप्पू यादव के समर्थकों ने पकड़ लिया। दूसरी ओर, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है।

कई जिलों में पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Attack on Pappu Yadav:  मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में एफआईआर दर्ज हुए हैं और उन्हें धमकी भी दी जा रही है। इसी को लेकर पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे और वह बताने वाले थे कि सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होगी। उस समय उनकी क्या रणनीति होगी?

पप्पू यादव के समर्थकों ने कहा कि जनता दरबार के दौरान कोई गेट नहीं लगता है। किसी भी सांसद के यहां मेटर डिटेक्टर नहीं लगता है। वे लोग तीन-चार लोग थे और हमला करने की कोशिश कर रहे थे। वे लोग उन पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उन्हें चोट लग गयी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.