राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: July 12, 2021 1:59 pm IST

जयपुर, 12 जुलाई (भाषा) राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले सामने आये।

चिकित्सा विभाग द्वारा सोमवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले सामने आये। नये मामलों में जोधपुर में सात व जयपुर में पांच नये मामले शामिल हैं।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, राज्य में इस संक्रमण से अब तक 8945 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में 74 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 661 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

भाषा कुंज शफीक


लेखक के बारे में