गुरुग्राम में निर्माणाधीन अस्पताल में 33 फीसदी एमबीबीएस सीट, बिस्तर हरियाणा के लोगों के लिए: सैनी
गुरुग्राम में निर्माणाधीन अस्पताल में 33 फीसदी एमबीबीएस सीट, बिस्तर हरियाणा के लोगों के लिए: सैनी
चंडीगढ़, 10 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुरुग्राम में निर्माणाधीन श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस की 150 सीट और 850 बिस्तर में से 33-33 प्रतिशत हरियाणा के छात्रों और निवासियों के लिए आरक्षित किए जाएं।
सैनी ने पीपीपी मॉडल के तहत निर्मित इस परियोजना के संचालन और रखरखाव के संबंध में बुलाई गई कैबिनेट उप-समिति की बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षित सीटों का शुल्क अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अनुरूप तय किया जाए, ताकि राज्य के छात्रों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा शिक्षा मिल सके।
भाषा
राखी पारुल
पारुल

Facebook


