राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल स्वाइन फ्लू से संक्रमित, आईसीयू में भर्ती

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल स्वाइन फ्लू से संक्रमित, आईसीयू में भर्ती

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल स्वाइन फ्लू से संक्रमित, आईसीयू में भर्ती
Modified Date: August 26, 2026 / 10:12 am IST
Published Date: August 26, 2026 10:12 am IST

जयपुर, 26 अगस्त (भाषा) राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुछ दिन पहले मीणा की स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें मंगलवार देर रात आईसीयू में भर्ती कराया गया।

संक्रमण को देखते हुए चिकित्सकों ने मंत्री को आगंतुकों और परिवार के सदस्यों से मिलने से बचने की सलाह दी है।

सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि मीणा का स्वाइन फ्लू प्रोटोकॉल के तहत उपचार किया जा रहा है। आवश्यक जांच कराई जा रही हैं और मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र अग्रवाल की निगरानी में गठित टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

भाषा बाकोलिया गोला

गोला


लेखक के बारे में