स्कूटर पर सवार होकर निकले जयपुर के जिलाधिकारी, रात में लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

स्कूटर पर सवार होकर निकले जयपुर के जिलाधिकारी, रात में लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

स्कूटर पर सवार होकर निकले जयपुर के जिलाधिकारी, रात में लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
Modified Date: August 26, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: August 26, 2026 10:36 am IST

जयपुर, 26 अगस्त (भाषा) जयपुर के जिलाधिकारी संदेश नायक ने मंगलवार देर रात स्कूटर पर सवार होकर शहर के परकोटा क्षेत्र का दौरा किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

नायक ने सरकारी वाहन के बजाय अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा के साथ स्कूटर पर बैठकर अजमेरी गेट से निरीक्षण की शुरुआत की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परकोटा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और रात के समय की सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई तथा खाद्य प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण की स्थिति देखी।

उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर अधिकारियों से भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त (स्वास्थ्य) ओम थानवी और उपायुक्त (राजस्व) नवीन भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नायक इससे पहले भी स्कूटर पर बैठकर शहर का निरीक्षण कर चुके हैं।

भाषा बाकोलिया वैभव

वैभव


लेखक के बारे में