राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 3491 नये मामले, 15 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 3491 नये मामले, 15 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 3491 नये मामले, 15 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 10, 2022 8:48 pm IST

जयपुर, 10 फरवरी (भाषा) राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3491 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 15 मरीजों मौत हो गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 3491 नए संक्रमित मिले।

विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्य की राजधानी जयपुर में 804, जोधपुर में 252, सीकर में 168, अलवर में 167, गंगानगर में 166, बीकानेर में 164, कोटा में 140, पाली में 138 तथा उदयपुर में 134 नये मरीजों का पता चला।

आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को राज्य में 7,758 और लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 29,530 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग के अनुसार इस संक्रमण से जयपुर में छह, सीकर में दो, अजमेर, बीकानेर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, सवाईमाधोपुर, में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।

राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल मिलाकर 9,439 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा कुंज बिहारी

कुंज बिहारी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में