असम में आग लगने से 35 मकान जलकर राख, कोई हताहत नहीं

Ads

असम में आग लगने से 35 मकान जलकर राख, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 07:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

जोरहाट (असम), 21 नवंबर (भाषा) असम के जोरहाट शहर की हरिजन कॉलोनी में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 35 मकान जलकर राख हो गए। अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने में पांच घंटे लग गए।

जोरहाट की उपायुक्त रोशनी अपरांजी कोराटी ने कब्रिस्तान रोड स्थित घटनास्थल का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा के चलते अधिकतर लोग घर से बाहर थे, इसलिये कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

कोराटी ने कहा, ”इनमें से एक घर के बिजली इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगी।”

उन्होंने कहा कि इस दौरान 10 एलपीजी सिलेंडर फट गए और दो मोटरसाइकिलें, फर्नीचर, कपड़े और बर्तन जलकर राख हो गए।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिये दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया था।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत