देश में कोरोना रिकवरी रेट में इजाफा, पॉजिटिविटी रेट घटी.. 38,949 नए केस

देश में कोरोना रिकवरी रेट में इजाफा, पॉजिटिविटी रेट घटी.. 38,949 नए केस

देश में कोरोना रिकवरी रेट में इजाफा, पॉजिटिविटी रेट घटी.. 38,949 नए केस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 16, 2021 5:02 am IST

नई दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 38,949 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,10,26,829 हो गई। वहीं, 542 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,12,531 हो गई।

पढ़ें- वैक्सीन की डोज ले चुके 50 फीसदी लोग संक्रमित.. 19 से पूरी तरह अनलॉक होगा ब्रिटेन?

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,30,422 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत है।

पढ़ें- पढ़ें- लाल आतंक का साथ छोड़ 15 साल की लड़की ने किया सरेंडर…

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,619 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।

पढ़ें- गंजबासौदा हादसे पर कांग्रेस ने की जांच दल गठित, पूर…

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,00,23,239, नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,55,910 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। देश में नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की दैनिक दर 1.99 प्रतिशत है।

पढ़ें- निगम-मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण की दूसरी सूची जारी.. कि…

यह पिछले 25 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.14 प्रतिशत है। अभी तक कुल 3,01,83,876 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

 

 

 

 


लेखक के बारे में