Kolkata Collapse Warehouse: अचानक शेड ढहा और देखते ही देखते मच गई चीख पुकार, अबतक इतने मजदूरों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा, 50 से ज्यादा मलबे में दबे

Kolkata Collapse Warehouse: पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढह गया।

Kolkata Collapse Warehouse: अचानक शेड ढहा और देखते ही देखते मच गई चीख पुकार, अबतक इतने मजदूरों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा, 50 से ज्यादा मलबे में दबे
Modified Date: June 24, 2026 / 04:25 pm IST
Published Date: June 24, 2026 4:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढह गया
  • हादसे में 2 लोगों की मौत, जबकि 50-60 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका
  • पुलिस, दमकल, सिविल डिफेंस और DMG की टीमें मौके पर राहत-बचाव अभियान चला रही हैं

Kolkata Collapse Warehouse: पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बड़ा हादसा हो गया, ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढह गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से 60 मजदूरों के मलबे में दबे होने की गंभीर आशंका है। घटना के बाद चीख पकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) और दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

50 से 55 मलबे में दबे

Kolkata Collapse Warehouse जानकारी के मुताबिक 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही हैतारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार दोपहर के मजदूर वहां काम कर रहे थे, तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। अब तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। और भी लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

Kolkata Collapse Warehouse वहीं, हादसे के बाद राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। आपदा प्रबंधन समूह ने राहत कार्यों की निगरानी और पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सचिवालय में विशेष कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं। लोग आपातकालीन स्थिति में 1070, 8697981070, और 033-22143526 / 22535185 पर संपर्क कर सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा

तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा,”बहुत भयंकर परिस्थिति अंदर में है। सरकार कोशिश कर रही है। सबकी कोशिश होनी चाहिए जो फंसे लोग हैं उन्हें जल्द से जल्द बचाना है मेरे समाने एक बचाव हुआ है। सभी को अच्छे से निकाल दिया जाए और उनका जान बचे मैं यही चाहता हूं। हमारे जो लोग थे वो बोल रहे हैं कि 50-60 लोग हैं। हर चीज की जांच होनी चाहिए थी अभी सब चीज की जिम्मेदारी सरकार की है। ये अवैध निर्माण कार्य क्यों हो रहा था कोई सुपरविजन क्यों नहीं था..”

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.