Siya Goyal and Ketan Agarwal Case: केतन की बहन की वजह से खुल गया सिया की करतूतों का राज, पुलिस के सामने बताया क्यों मंगेतर को उतारा मौत के घाट, आशिक चेतन ने भी किया अहम खुलासा
Siya Goyal and Ketan Agarwal Case: केतन की बहन की वजह से खुल गया सिया की करतूतों का राज, पुलिस के सामने बातया क्यों मंगेतर को उतारा मौके घाट, आशिक चेतन ने भी किया अहम खुलासा
Siya Goyal and Ketan Agarwal Case: केतन की बहन की वजह से खुल गया सिया की करतूतों का राज, पुलिस के सामने बातया क्यों मंगेतर को उतारा मौके घाट, आशिक चेतन ने भी किया अहम खुलासा / Image: AI Generated
- सिया गोयल और प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार करने की बात कही
- सिया कथित तौर पर केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और चेतन के साथ रिश्ते में थी
- केतन की बहन को सिया के बयानों पर शक होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा
पुणे: Siya Goyal and Ketan Agarwal Case होने वाले पति केतन अग्रवाल की हत्या करने के बाद सुर्खियों में आई मंगेतर सिया गोयल और बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा किया है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि हत्या दोनों ने की है। वहीं सूत्रों की मानें तो सिया मंगेतर केतन से शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि वो चेतन से प्यार करती थी। इसी वजह से दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि मामले में दोनों कई और खुलासे कर सकते हैं।
सिया और चेतन ने कबूल किया जुर्म
Siya Goyal and Ketan Agarwal Case सिया और उसके आशिक चेतन ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि अगर सिया और केतन की शादी हो जाती तो चेतन और सिया के संबंध आगे नहीं बढ़ पाते। वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से दोनों ने उसे बीच रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। सिया और चेतन ने मिलकर योजना बनाई। दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और फोन के जरिए लगातार बातचीत भी करते रहते थे।
प्रेमी चेतन ने किया सिया का साथ
सिया और चेतन दोनों ही केतन को बीच रास्ते से हटाना चाहते थे। केतन बड़े बिजनेसमैन का बेटा था और उम्र महज 26 साल थी। उसके चचेरे मामा नरेंद्र मित्तल ने दूर की रिश्तेदारी में ही सिया गोयल से उसकी शादी तय करवा दी थी। केतन सिया के साथ काफी खुश था। कई वीडियो सामने आए, जिसमें वह बर्थडे सेलिब्रेशन के समय काफी खुश नजर आ रहे। सगाई होने के बाद सिया और केतन घूमने जाते थे। इसी तरह, वे पुणे के लोहागढ़ किले में घूमने गए थे, जहां से सिया ने केतन को 400 फीट ऊपर खाई से नीचे धक्का दे दिया। शुरुआत में यह हादसा लगा, लेकिन बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि सिया ने उसे रास्ते से हटाने के लिए धक्का दिया था।
मामा ने तय करवाई थी शादी
सिया और केतन की सगाई इसी साल बड़ी धूमधाम से फरवरी में हुई थी। दोनों को ट्रेकिंग पर जाना बहुत पसंद था, इसी वजह से दोनों अक्सर घूमने जाते थे। हालांकि, कई बार केतन सिया को लेकर चिंतित भी रहता था। वह अपने पिता विशाल अग्रवाल से पूछता रहता था कि क्या उन्होंने सिया का बैकग्राउंड सही से चेक किया है? चूंकि, यह शादी दूर के रिश्तेदार में ही हो रही थी और मामा ने तय करवाई थी, इसलिए उन्हें बहुत शक नहीं था।
बहन को हुआ शक
केतन के खाई से नीचे गिरने के बाद जब सिया गोयल काफी दुखी हुई और उसने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी लगाई, जिसमें लिखा कि तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, जबकि मैं तुमसे इतना ज्यादा प्यार करती थी? इस स्टोरी और सिया की अन्य पोस्ट से किसी को शक नहीं हुआ कि आखिर वही है, जिसने अपने होने वाले पति को धक्का देकर मार डाला। इसी वजह से शुरुआत में केतन के परिवार ने भी इसे हादसा माना, लेकिन अंतिम संस्कार के बाद जब सिया उसके घर पहुंची। वहां पर केतन की बहन ने उससे कई सवाल जवाब किए। इसमें वह फंस गई और जो जवाब दिए, उससे केतन की बहन संतुष्ट नहीं हुई और उसको शक हो गया। यह बात उसने परिवार को बताई, जिसके बाद पुलिस का दरवाजा खटखटाया गया। पुलिस ने सिया गोयल के मोबाइल, डेटा, कॉल आदि रिकॉर्ड के जरिए जांच की तो पता चला कि सच्चाई कुछ और ही है। सिया ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए उसका मर्डर किया।
ये भी पढ़ें
- Ram Mandir Donation Controversy: कहां गायब हो गई काकभुशुंडि की प्रतिमा? राम मंदिर में दान की वस्तु पर भक्त ने किया सनसनीखेज दावा, बोली- नहीं मिली थी कोई रसीद
- Uttarakhand Nurse Sapna Rana: सरकारी योजना का मिला ऐसा फायदा कि विदेश में हासिल कर ली नर्स की नौकरी.. महीने का वेतन जानकर ही रह जायेंगे हैरान, CM ने दी बधाई
- Rafael Grossi Statement: ईरान के परमाणु स्थलों का निरीक्षण होगा, यह होकर रहेगा, IAEA प्रमुख ग्रॉसी के बयान से मची हलचल

Facebook


