अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 39 नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 39 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 30, 2021 / 12:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

ईटानगर, 30 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 39 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,870 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी एल जाम्पा के अनुसार, राज्य में मृतकों की संख्या 260 बनी हुई है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 17 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब 966 मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने की दर 97.68 फीसदी है जबकि 51,644 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

संक्रमण दर 2.47 फीसदी है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक 9,60,635 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा