MP Weather Update / Image Source : FILE
भोपाल: MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राज्य में अब मानसून की एंट्री निर्धारित समय से पहले यानी 20 जून से पहले हो सकती है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से तेज आंधी और बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बदलते मौसम के बीच मौसम विभाग ने राज्य के लिए आंधी-बारिश और हीटवेव का दोहरा अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में आए बदलाव के कारण नर्मदापुरम, सिवनी, सीहोर और खरगोन समेत कई जिलों में पिछले दिनों बारिश दर्ज की जा चुकी है। Monsoon Entry In Madhya Pradesh, वर्तमान स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में आंधी और बारिश का कड़ा अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चलने वाली आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।
MP Rain Alert 35 Districts, आंधी और बारिश के इस अलर्ट में भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले शामिल हैं। दूसरी तरफ, राज्य के उत्तरी हिस्से के जिलों में 9 और 10 जून को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ 35 जिलों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, वहीं 9 और 10 जून को उत्तरी हिस्सों में हीटवेव का प्रकोप देखने को मिलेगा।