Delhi Court Fire/AI Generated Image
Delhi Court Fire: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां रविवार तड़के सुबह कड़कड़डूमा कोर्ट में भीषण आग लग गई। बताया जा रह है कि सेकंड फ्लोर पर आग लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे कोर्ट परिसर (Delhi Court Fire) की दूसरी मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियों के मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग
कड़कड़डूमा कोर्ट के सेकंड फ्लोर में लगी आग
सुबह करीब 5:30 मिली फायर को आग लगने की सूचना
दमकल के करीब आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू pic.twitter.com/iPfwpIuVqO— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) June 7, 2026