देश में कोरोना के 41,506 नए केस, 895 और मरीजों की मौत.. कितनी हो गई सक्रिय मरीजों की संख्या.. जानिए
देश में कोरोना के 41,506 नए केस, 895 और मरीजों की मौत.. कितनी हो गई सक्रिय मरीजों की संख्या.. जानिए
नई दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) देश में एक दिन में 41,506 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 की चपेट में आ चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,08,37,222 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,54,118 रह गई है।
पढ़ें- जनसंख्या नीति आज जारी करेगी ये सरकार, जानिए सीएम योगी का क्या है प्…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 895 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,08,040 हो गई है।
पढ़ें- ‘सर, मुझे थप्पड़ मारा गया है.. ये लोग बम भी लाए हैं…
सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.47 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मामलों में 915 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।
पढ़ें- महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए CO, पत्नी की शिकायत पर पुलिस …
आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 2,99,75,064 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 37.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Facebook


