झारखंड में कोविड-19 के 43 नये मामले

झारखंड में कोविड-19 के 43 नये मामले

झारखंड में कोविड-19 के 43 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 13, 2021 6:47 pm IST

रांची, 13 जुलाई (भाषा) झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 के 43 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,371 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में लगातार चौथे दिन पिछले चौबीस घंटों में किसी और संक्रमित की मौत नहीं हुई जिसके चलते राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5119 पर स्थिर रही।

राज्य में 3,40,862 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 390 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कुल 43,712 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 43 संक्रमित पाये गये। रांची में आठ और पूर्वी सिंहभूम में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

भाषा इन्दु आशीष

आशीष


लेखक के बारे में