देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 44 और लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 44 और लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 44 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 28, 2022 10:37 am IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,557 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,59,321 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,46,323 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 44 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,211 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,46,323 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,297 की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.47 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 203.21 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

भाषा निहारिका सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में