युवा नहीं झुके, सरकार को झुकना पड़ा: प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका गांधी वाद्रा

युवा नहीं झुके, सरकार को झुकना पड़ा: प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका गांधी वाद्रा

युवा नहीं झुके, सरकार को झुकना पड़ा: प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका गांधी वाद्रा
Modified Date: July 25, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: July 25, 2026 4:06 pm IST

वायनाड (केरल), 25 जुलाई (भाषा) कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को भारत के युवाओं और छात्रों के आगे झुकना पड़ा।

वाद्रा ने इसे देश के युवाओं और छात्रों की जीत करार दिया, ‘जो झुके नहीं।’

उन्होंने प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ‘युवा नहीं झुके; सरकार को झुकना पड़ा। यह भारत के युवाओं और छात्रों की जीत है। जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं वास्तव में बहुत खुश हुई। मैं थोड़ी भावुक भी हो गई।’

प्रधान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए ‘व्यक्तिगत प्रतिष्ठा’ का मामला नहीं है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में