जम्मू संभाग में विशेष अभियान के दौरान 445 यातायात उल्लंघन नोटिस जारी किये गये, 60 वाहन जब्त
जम्मू संभाग में विशेष अभियान के दौरान 445 यातायात उल्लंघन नोटिस जारी किये गये, 60 वाहन जब्त
जम्मू, नौ मार्च (भाषा) जम्मू संभाग में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान प्रशासन ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन को लेकर 445 नोटिस जारी किए हैं और गंभीर अपराधों को लेकर 60 वाहन जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाले उल्लंघनों को लेकर 64 ड्राइविंग लाइसेंस और 20 पंजीकरण प्रमाण पत्र निलंबित करने की सिफारिश की गई है। इस अभियान के दौरान कुल 18.18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त विशेष पॉल महाजन के निर्देश पर मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने रविवार को जम्मू, उधमपुर, सांबा, रियासी, राजौरी, पुंछ, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों में यह विशेष अभियान चलाया।
भाषा
राजकुमार दिलीप
दिलीप

Facebook


