दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 496 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 496 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - December 28, 2021 / 08:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 496 नए मामले सामने आए, जो चार जून के बाद से एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में महामारी से एक मरीज की मौत हुई जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.89 प्रतिशत हो गयी।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई। राज्य में कोविड-19 से अब तक कुल 25,107 रोगी दम तोड़ चुके हैं। दिल्ली में इस साल चार जून को कोविड-19 के 523 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.68 प्रतिशत दर्ज की गई थी। उस दिन महामारी से 50 मरीजों की मौत हुई थी।

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 14,44,179 मामले सामने आ चुके हैं।

भाषा रवि कांत माधव

माधव