4 दिन में 5 जवान शहीद, राजनाथ की हुंकार, हम घर में घुसकर भी मार सकते हैं
4 दिन में 5 जवान शहीद, राजनाथ की हुंकार, हम घर में घुसकर भी मार सकते हैं
लखनऊ। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कर लगातार की जा रही गोलाबारी पर भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बेहद सख्त और सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने पाकिस्तान को आगाह किया गहै कि भारत अपने पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते बनाए रखने का पक्षधर है, लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने दुनिया को एक सख्त संदेश दिया है कि भारत न सिर्फ अपनी ओर से दुश्मनों को मार गिराने में सक्षम है, बल्कि सरहद के पार जाकर भी ऐसा करने में उतना ही सक्षम है।
We want to maintain good relations with our neighbour (Pakistan) but they don’t stop doing mischief. We have given a strong message to the world that India can kill its enemies not only on this side, but on that side of the border as well: Home Minister Rajnath Singh pic.twitter.com/s9DaSjG8Of
— ANI (@ANI) January 21, 2018
राजनाथ सिंह की ये चेतावनी पिछले चार दिन में पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 भारतीय जवानों की शहादत से देश में बढ़ते आक्रोश का नतीजा है। जवानों की शहादत के साथ-साथ रिहायशी इलाकों में भी पाकिस्तान की अकारण गोलाबारी से 6 आम नागरिक भी मारे जा चुके हैं, बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हो रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपील की है कि हमारे बॉर्डर पर इस वक्त खुदा ना खास्ता एक तरह से खून की होली चल रही है। देश विकास की राह पर है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी बात कर रहे हैं, लेकिन हमारे राज्य में उल्टा हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री और पाकिस्तान से अपील करती हूं कि हमारे राज्य को जंग का अखाड़ा न बनाएं, दोस्ती का पुल बनाएं।
Hamare border pe iss waqt, khuda na khasta, ek tarah se khoon ki Holi chal rahi hai. Country is on path of development, it is what PM talks about,but opposite is happening in our state. I appeal to PM & to Pakistan, J&K ko jung ka akhada mat banaiye, dosti ka pul banaiye: J&K CM pic.twitter.com/jfm8vRlV68
— ANI (@ANI) January 21, 2018
आपको बता दें कि रविवार को भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें पुंछ में एक जवान जख्मी हो गया। शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में संगरुर के जवान मंदीप सिंह शहीद हो गए थे, जिन्हें रविवार को अंतिम विदाई दी गई। केरल के मूल निवासी लांस नायक अब्राहम (34), बीएसएफ के हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह भी बिना उकसावे के की जाने वाली पाकिस्तानी हमले में शहीद हो चुके हैं।
Punjab: Last rites of 23-year-old Sepoy Mandeep Singh in Sangrur’s Lehragaga. He lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Krishna Ghati sector yesterday. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/v3zDcLS4m5
— ANI (@ANI) January 21, 2018
भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घाटी में घुसपैठ रोकने और आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया, जिसकी बौखलाहट पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलाबारी के रूप में सामने आ रही है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


