50 हजार के हेलमेट ने ली बाइकर्स की जान
50 हजार के हेलमेट ने ली बाइकर्स की जान
बाइक चलाने का नशा क्या होता है ये बाइकर्स ही जानते हैं। लेकिन ये नशा कभी कभी कितना खतरनाक हो जाता है ये रोहित सिंह शेखावत की मौत से ही पता चलता है.रोहित को गाड़ी चलाने का बेहद शौक था और एक लक्जरीकार कंपनी में सेल्स मेनेजर था। कल रात जयपुर में जो हादसा हुआ वो दिल दहलाने वाला था जिसमे हेलमेट ने ही रोहित की जान ले ली। वजह थी 22 लाख की बाइक और उसे सेफ रखने के लिए पहना गया 50 हजार का हेलमेट।

खबर के मुताबिक रोहित सिंह शेखावत नाम के युवक की जान इसलिए चली गई क्योंकि समय पर उसका हेलमेट नहीं खुल पाया। गुरुवार रात जेएलएन मार्ग पर सवार होकर रोहित सिंह ओटीएस की तरफ जा रहा था। तभी सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में वो दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के वक्त रोहित ने 50 हजार की कीमत वाला हेलमेट पहना हुआ था लेकिन इसके बावजूद उसे चोट आ गई। घायल रोहित को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसका इतना महंगा हेलमेट किसी से नहीं खुला और रोहित की मौत हो गई।रोहित अपने माता पिता का एकलौता बेटा था। तीन वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी।

Facebook


