दिल्ली में कोविड-19 के 51 नए मरीज मिले

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 51 नए मरीज मिले

  •  
  • Publish Date - December 7, 2021 / 06:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 51 नए मरीज मिले हैं और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है जबकि संक्रमण से किसी की जान जाने की खबर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक संक्रमण के नए मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,41,449 हो गई है जबकि अब तक 14.15 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विभाग के मुताबिक उपचाराधीन रोगियों की संख्या 376 है जिनमें से 152 मरीज घर पर पृथकवास में हैं।

भाषा

प्रशांत पवनेश

पवनेश