दर्दनाक सड़क हादसा! एक ही ​परिवार की 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत, 7 अन्य लोग जख्मी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया दु:ख

दर्दनाक सड़क हादसा! एक ही ​परिवार की 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत, 7 अन्य लोग जख्मी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया दु:ख

दर्दनाक सड़क हादसा! एक ही ​परिवार की 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत, 7 अन्य लोग जख्मी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया दु:ख
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: February 13, 2021 9:09 am IST

जयपुर, 13 फरवरी (भाषा) राजस्थान के गंगानगर जिले में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा राजियासर के पास एक जीप के ट्रेलर से टकराने की वजह से हुआ है।

read more: अदालत ने रोज वैली समूह के अधिकारी को धनधोधन मामले में दोषी ठहराया

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, जीप में सवार लोग एक ही परिवार के थे और एक बड़ी जीप में संगरिया से जैसलमेर जा रहे थे। मृतकों की पहचान आरजू, सोनिया, सुमन, मंजू, अनिल व भविष्य के रूप में की गयी है। राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।

read more: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बंगाल सैपर्स के हॉकी चैंपियंस को ‘डोभा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com