असम में पिछले वर्ष से अब तक 62 झोलाछाप चिकित्सक पकड़े गए: मुख्यमंत्री
असम में पिछले वर्ष से अब तक 62 झोलाछाप चिकित्सक पकड़े गए: मुख्यमंत्री
गुवाहाटी, 26 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पिछले वर्ष से अब तक 60 से अधिक झोलाछाप चिकित्सकों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की पवित्रता बनाए रखने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम समाज से हर प्रकार की बुराइयों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह और बाल विवाह के खिलाफ व्यापक कार्रवाई के बाद अब हम स्वास्थ्य व्यवस्था की पवित्रता बनाए रखने और मरीजों की सुरक्षा के लिए झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अब तक 62 झोलाछाप चिकित्सकों को गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में 59 मामले दर्ज किए गए हैं।
भाषा
राखी अविनाश
अविनाश

Facebook


