पश्चिम बंगाल में सामने आये काविड-19 के 710 नये मरीज

Ads

पश्चिम बंगाल में सामने आये काविड-19 के 710 नये मरीज

  •  
  • Publish Date - November 27, 2021 / 11:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

West Bengal new covid 19 cases : कोलकाता, 26 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में पिछले तीन दिनों से कोरोना वायरस के नये मामले तथा इस संक्रमण से होने वाली मौतें घट रही हैं और शुक्रवार को राज्य में 710 नये मरीजों का पता चला। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

राज्य में अब इस महामारी के मामले बढ़कर 16,13,451 हो गये जबकि नौ और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 19,439 हो गयी।

पश्चिम बंगाल में 24 और 25 नवंबर को क्रमश: 803 और 758 नये मामले सामने आये थे। मंगलवार को नये मरीजों की तादाद 720 थी।

शुक्रवार का कोलकाता में 183, उत्तरी 24 परगना में 142, हावड़ा में 67 तथा दक्षिणी 24 परगना जिलों में 60 मामले सामने आये। शुक्रवार को ही कोविड-19 के 721 मरीज संक्रमणमुक्त हुए और अब तक 15,86,165 मरीज ठीक हो चुके हैं।

एक अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीकों की 6,61,790 खुराक लगायी गयीं। अब तक इन टीकों की कुल 9,07,28,531 खुराक लगायी जा चुकी हैं।

भाषा

राजकुमार नीरज

नीरज